हल्द्वानी,गुमशुदा नाबालिक लड़की के साथ उसके ही आशिक़ ने किया था दुष्कर्म और किये बड़े खुलासे

 बीते दिवस गुमशुदा नाबालिक लड़की का शव बरामद हुआ था-

हल्द्वानी,बीते दिवस गुमशुदा नाबालिक लड़की का शव बरामद हुआ था उसी कर्म में पुलिस ने करवाई करते हुए सबूतों के आधार पे दों लोगों को गिरफ्तार किया और इन दोनों आरोपियों ने जो खुलासा किया उसे सुन आप भी सहम जायेंगे।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ में दो संदिग्ध आये सामने -

नाबालिग बच्चो की तलाश /बरामदगी के तहत आपरेशन स्माईल अभियान के क्रम में गुमशुदा की बरामदगी के लिए तीन टीमे गठित की गई तथा  सर्विलांस टीम की मदद ली गयी। उक्त टीमो द्वारा थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत  गौजाजाली,  इन्द्रानगर छोटी बड़ी लाईन , समस्त बगीचे, गौजाजाली , बरेली रोड के आसपास के लगभग 100  से 125 सीसीटीवी कैमरे 30 सितम्बर से लगातार देखे गये तथा गुमशुदा की तलाश के लिए मुखबिर मामूर कर व पम्पलेट चस्पा कर कार्यवाही अमल में लायी गयी इसके अतिरिक्त गौला रोखङ के आस-पास आने-जाने वालो लोगो से गुमशुदा का फोटो दिखाकर पूछताछ की गई तो सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ में दो संदिग्ध मौ. दानिश(20 वर्ष) पुत्र मौ. दिलशाद निवासी वार्ड न.31 मौहम्मदी चौक इन्द्रानगर थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल तथा दूसरा आरोपी जीशान(20 वर्ष ) पुत्र नसीम अन्सारी निवासी एक मीनार के सामने बड़ी रोड इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल गुमशुदा के साथ 29 सितम्बर को घूमते हुये देखे गये। Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

अपनी हे प्रेमिका से किया दुष्कर्म और फिर दोस्त से कहा करने को -

दोनो संदिग्धों को थाना हाजा पर लाकर सख्ती से जब पूछताछ की गई तो अभियुक्त दानिश उपरोक्त ने बताया की गुमशुदा से पूर्व से प्रेम प्रसंग रहा है,29 सितम्बर को दानिश ने अपने दोस्त जिशान को बोला था कि तुम गुमशुदा को बताना कि  दानिश तुम्हे  हिमालय स्कूल के सामने सड़क पार बनी पुलिया के  नीचे बुला रहा है, गुमशुदा दानिश से प्यार करती है जो बुलाने पर आ जायेगी, जिसे जीशान लेकर आ जायेगा।  दानिश ने बोला मैं वही पुलिया के नीचे मिलूगाँ। जिशान को गुमशुदा छोटी रोड पर मिली जिसको रजा मस्जिद होते हुए दानिश से मिलाने के बहाने व बहला फुसलाकर सडक पार पुलिया के नीचे ले आया, वहाँ पर दानिश पहले से ही मौजूद था। फिर दानिश ने गुमशुदा के साथ  जबरदस्ती कर शारीरिक सम्बन्ध बनाये और फिर दानिश ने जिशान से  भी गुमशुदा से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए कहा, तो गुमशुदा ने जीशान से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मना कर दिया। दानिश ने गुमशुदा के हाथ पकडे और जिशान ने भी उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। 

दुष्कर्म के पश्चात गुमशुदा बोली मैं अपनी मम्मी को बताऊँगी -

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के पश्चात गुमशुदा बोली मैं यह बात अपने घर में अपनी मम्मी को बताऊँगी, अब मैं तुम दोनों को जेल भिजवाऊँगी, फिर डर के मारे हम दोनों ने गुमशुदा को जान से मारने की ठानी।जिशान ने गुमशुदा के हाथ पकड़े एवं दानिश ने  गुमशुदा के दुपट्टे को फाड़कर व पतला रस्सी नूमा बनाकर उसका गला घोंट दिया।उसके बाद दोनों ने गुमशुदा को उठाकर गौला जंगल की तरफ गन्दे पानी के नाले में फैंक दिया जिसको दोनों ने जूट के गद्दे से दबा दिया था, जिससे किसी को पता न चल पाये दोनों ने गुमशुदा के कपडे जिसमे आधी फटी हुई चुन्नी ,पलाजो ,अण्डरवियर व चप्पल जहाँ गुमशुदा का शव नाले मे डाला था उससे कुछ दूर पहले झाड़ी मे फेक दिया था तथा उसका मोबाईल भी तोड़कर गन्दे पानी के नाले मे फैंक दिया था।    
ये भी पढ़ें-रामनगर के इस रेसोर्ट में चल रहा था अश्लील खेल और पहुँच गई पुलिस

 अब जायेंगे जेल -         

 अभियुक्त गण की निशादेही पर गुमशुदा / मृतका का शव हिमालय स्कूल के सामने गौला के जंगल में बह रहे गन्दे नाले  से बरामद किया गया, तथा मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं पंचायतनामा की कार्यवाही कर मृतका के शव को चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने हेतु मोर्चरी भेजा गया मृतका के शव के बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 363/376(3)/ 376 DA/302/201/34 IPC व धारा 5 (J)(iV/6 POCSO ACT. की बढोत्तरी की गई। अभियुक्तगणो की निशा देही पर गुमशुदा/ मृतका के कपड़े/ चप्पल बरामद किये गये। अभियुक्त गणो को गिरफ्तार करने के पश्चात आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
join our whatsapp group 👉 Click Here   
लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwani 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ