रामनगर के इस रेसोर्ट में चल रहा था अश्लील खेल और पहुँच गई पुलिस

रामनगर रिसोर्ट में चल रहा था अश्लील खेल -

रामनगर,पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने आज रामनगर के एक रिसोर्ट में छापा मार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया,इसमें लिप्त एक युवक समेत पांच युवतियों को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी मौके से हुआ फरार।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220

कॉर्बेट मैंगो ब्लूम स्पा रिसोर्ट के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़-

प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रेफिंग सेल व कोतवाली पुलिस ने देर रात 22 सितम्बर को मोहान क्षेत्र में कॉर्बेट मैंगो ब्लूम स्पा रिसोर्ट के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमे एक युवक समेत पांच युवतियां को मौके पे ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

रजिस्टर में नहीं थी एंट्री -

रामनगर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह से जानकारी के अनुसार मामले में रिसोर्ट स्वामी ने इन सभी आरोपियों का ब्यौरा अपने यहां रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया था,जिसको लेकर रिसोर्ट स्वामी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में सभी आरोपी उत्तर प्रदेश दिल्ली व राजस्थान के बताए जा रहे हैं ।कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है,साथ ही उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने नगदी एवं आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रौशन उर्फ मौ. नूरहसन दिल्ली बताया, पुलिस ने बताया कि मौके से विशाल फरार हो गया,उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
join our whatsapp group👉 Click Here   
लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwani 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ