हल्द्वानी,फेसबुक में महिला से हुई दोस्ती,ज्वेलर को धमकाने यूपी से पहुंचे बदमाश

  मनोज अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी थी-

 हल्द्वानी,9 जुलाई को राजीव वर्मा निवासी हीरानगर, हल्द्वानी द्वारा पुलिस को सूचना दी कि मनोज अधिकारी नाम के व्यक्ति द्वारा टेलीफोन से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है,इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और तुरंत कार्रवाई करी गई।

पूरा मामला समझें -

 राजीव वर्मा का ज्वैलरी का व्यापार है एवं उनको मिल रही धमकियों  की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि राजीव वर्मा उपरोक्त के मित्र व दूर का रिश्तेदार पंकज वर्मा जो की व्यापारी है,उसको भी जनवरी व मार्च के महीने में मनोज अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना में पुलिस टीम द्वारा मनोज अधिकारी उपरोक्त को एक अदद तमन्चे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

फेसबुक में हुई थी महिला से दोस्ती-

 गिरफ्तारी व पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि संजीव वर्मा व राजीव वर्मा उपरोक्त का भांजा जिसका नाम सिद्ध वर्मा है उसका फेसबुक के माध्यम से किसी महिला से दोस्ती हुई थी उसी महिला से मनोज अधिकारी उपरोक्त की भी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गयी थी और दोनों उस महिला को फेसबुक के माध्यम से ही मैसेज भेजा करते थे। जब एक दूसरे ने फेसबुक पर उक्त महिला को मैसेज भेजे हुए मैसेज पढे तो फेसबुक पर ही दोनों की आपस में बहस हुई व दोनो ने एक दूसरे का नम्बर लिया और गाली गलौज फोन से होने लगी।  सिद्ध वर्मा ने मनोज अधिकारी की शिकायत अपने मामा राजीव वर्मा व संजीव वर्मा व इनके मित्र पंकज वर्मा से की तो पंकज वर्मा और मनोज अधिकारी की फोन पर गाली गलौज होने लगी, जिस कारण पंकज वर्मा ने मनोज अधिकारी के ऊपर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का एक मुकदमा पंजीकृत करा दिया, फिर भी दोनों की बीच फोन पर गाली गलौज चलती रही।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

 यूपी से बुलाये दोस्तों के साथ मिलकर तमन्चे, पिस्टल, रिवाल्वर से लैस होकर पहुंचा धमकाने-

और एक दिन पुनः मनोज अधिकारी अपने आपराधिक दोस्तों रोहित राजा व सौरभ चौधरी जो दोनों उ0प्र0 के हैं के साथ मिलकर तमन्चे, पिस्टल, रिवाल्वर से लैस होकर पंकज वर्मा की दुकान पर गये और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर आय़े, फिर भी राजीव वर्मा, संजीव वर्मा, पंकज वर्मा के फोन पर आपस में बातचीत व गालीगलौज होती रही। इसी कारण मनोज अधिकारी ने राजीव वर्मा को धमकाते हुए पैसे मांगने शुरू कर दिये, पैस न मिलने पर वह अपने मित्र अजय बाबा से भी राजीव वर्मा को पैसों की मांग करने के लिए फोन कराने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा, जिस कारण यह मुकदमा राजीव वर्मा द्वारा मनोज अधिकारी के खिलाफ पंजीकृत कराय़ा गया। 

अजय बाबा की तलाश जारी है उक्त मनोज अधिकारी द्वारा राजीव वर्मा , पंकज वर्मा की रंगदारी मांगने के लिए लारेन्स सोफू ग्रुप के सदस्य अजय बाबा से सम्पर्क कर उनसे फोन करवाता था।   
 मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश सिंह अधिकारी निवासी गौजाजाली धानमिल के सामने बरेली रोड हल्द्वानी थाना बनभूलपुरा के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ हे,आगे करवाई जारी हे।

join our whatsapp group👉 Click Here   
लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwani 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ