काठगोदाम में जल्द शुरू होगी रामलीला,हिमांशु नैनवाल बने अध्यक्ष

कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहते हुए कैसे इस वर्ष रामलीला मंचन किया जाये-

काठगोदाम रामलीला कमेटी की कल शाम नगर निगम इंटर कॉलेज में एक बैठक हुई जिसमे ये मंथन किया गया की कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहते हुए कैसे इस वर्ष रामलीला मंचन किया जाये।

 हिमांशु नैनीवाल बने नए अध्यक्ष-

इस बीच हिमांशु नैनीवाल को सब-सहमती से रामलीला कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया,हिमांशु ने अपने विचार रखते हुए कहा की, क्योंकि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते ये मंचन नहीं हो पाया था,और अब कोरोना संक्रमण का खतरा भी पहले के मुकाबले कम हुआ हे तो कोविद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हम इस वर्ष मंचन की तयारी करेंगे और इस वर्ष रामलीला करएंगे। आपको बतातें चलें की हिमांशु पिछले तीन वर्षों से हनुमान का पाठ बाखूबी निभा रहे हैं और अब उनकी जिमेदारी अध्यक्ष बनने के बाद और बढ़ गई हे तो वो इसकी तैयारियों में अभी से जूट गए हैं,और नयी कार्यकारणी का गठन भी कर लिया हे।

नयी कार्यकारणी में हिमांशु ने इन लोगों को विशेष पद दिए-

संरक्षक में मोहन सिंह बिष्ट,महेश राणा,भुवन तिवारी,कुंदन बिष्ट,संतोष राणा,जग्गत सिंह जग्गू ,कमल कुंवर। वहीँ उपाध्यक्ष में प्रतीक बिष्ट,राजा राणा,किशन अनेरिया का चयन हुआ हे।महामंत्री पद के लिए दीपक भंडारी व मनीष गोनी का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष के लिए दीपक तिवारी व हिमांशु शाही को अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी,मीडिया की जिमेदारी ऋषि कपूर व दीपक भंडारी को मिली वहीँ मेला इंचार्ज पान सिंह बिष्ट को बनाया गया।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

इन सभी को मिलेंगे अहम पद-

इसके आगे हिमांशु ने बताया,क्योंकि रामलीला मंचन हम सभी का हे इसलिए वो सभी लोग जो पिछले कई वर्षों से इस कमेटी से जुड़े हैं उन्हें कोई न कोई पद अवश्य दिया जायेगा ताकि वो भी अपनी जिमेदारी को समझेंगे और इस रामलीला मंचन को भव्य स्वरुप प्रदान करेंगे। इस बैठक में इन सभी लोगों के अलावा योगेंदर बिष्ट,राजेश कोहली,विजय सिंह,सचिन राणा,अजय जोशी,टिंकू,विनीत बिष्ट सूंदर आदि मौजूद रहे जिन्हे जल्द ही इस कमेटी में पद मिलेगा।
join our whatsapp group👉 Click Here   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ