परिवर्तन यात्रा के दौरान नानकमत्ता पहुंचे हरीश रावत-
खटीमा,हरीश रावत ने अपने पंज प्यारे वाले बयान पर शुक्रवार को प्रायश्चित कर लिया है, परिवर्तन यात्रा के दौरान नानकमत्ता पहुंचे हरीश रावत ने गुरुद्वारा साहिब में झाड़ू लगाकर और जूते साफ कर अपना प्रायश्चित किया हे, साथ ही हरीश रावत ने इस पूरे मामले में सिख समाज से माफी भी मांगी है।
इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि,मैं सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं के प्रति हमेशा समर्पित भाव और आदर भाव रखता रहा हूं,मैं पुनः आदर सूचक शब्द समझकर उपयोग किये गये अपने शब्द के लिये मैं सबसे क्षमा प्रार्थी हूँ।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
झाड़ू लगाकर और श्रद्धालुओं के जूते साफ कर इस मुद्दे को समाप्त करने का प्रयास किया-
आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर नानकमत्ता में कांग्रेस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन भी किया, इस दौरान आप और कांग्रेस के कार्येकर्ताओं का आमना-सामना भी हुआ। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं को भिड़ने से रोका,आज हरीश रावत ने नानकमत्ता गुरुद्वारे पहुंचकर झाड़ू लगाकर और श्रद्धालुओं के जूते साफ कर इस मुद्दे को समाप्त करने का प्रयास किया, साथ ही प्रेस वार्ता कर हरीश रावत ने सिख समाज से इस पूरे मामले में माफी भी मांगी।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405





0 टिप्पणियाँ