हरीश रावत पंजाब में अपने बयान पर घिरे,मांगी माफ़ी बोले गुरुद्वारे में झाड़ू लगाकर सफाई करूंगा

हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी माफी,बोले गुरुद्वारे में झाड़ू लगाकर सफाई करूंगा -

हरीश रावत मंगलवार शाम चंडीगढ़ पहुंचे थे, यहां कांग्रेस भवन में उन्होंने नवजोत सिद्धू व संगठन महासचिव परगट सिंह से मीटिंग की। इसके बाद जब वे मीडिया से रूबरू हुए तो रावत कह बैठे कि नवजोत सिद्धू व उनके 4 कार्यकारी प्रधान हमारे पंज प्यारे हैं, जिनसे वे मिलना चाहते थे।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220

  ये हे पूरा मामला -

पंजाब, कांग्रेस में लम्बे समय से चल रही कलह सुलझाने आए पार्टी प्रभारी हरीश रावत आज खुद ही विवादों में फंस चुके हैं,और ये विवाद उन्होंने खुद ही खड़ा किया है।दरअसल, हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू व 4 कार्यकारी प्रधानों कुलजीत नागरा, पवन गोयल, सुखविंदर डैनी व संगत सिंह गिलजियां की तुलना पंज प्यारों से कर दी है।आपको बतातें चलें की सिख धर्म में पंज प्यारों का बड़ा महत्व होता है। रावत का ये बयान आने के कुछ क्षणों बाद ही अकाली दल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उनसे माफी मांगते हुए अपने शब्द वापस लेने को कहा है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी माफ़ी-

इसके तुरंत बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर माफी मांग भी ली है। हरीश रावत ने इस पर कहा कि कभी-कभी आप आदर व्यक्त करते हुए कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग कर देते हैं, जो आपत्तिजनक होते हैं, मुझसे भी कल पंज प्यारे शब्द का उपयोग करने में गलती हुई है। पंज प्यारों के अग्रणी स्थान की किसी और से तुलना नहीं की जा सकती है। मुझसे ये गलती हुई है, मैं लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए क्षमा प्रार्थी हूं,साथ ही मैं प्रायश्चित स्वरूप अपने राज्य के किसी गुरुद्वारे में कुछ देर झाड़ू लगाकर सफाई करूंगा, मैं सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं के प्रति हमेशा समर्पित भाव रखता हूं।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

रावत के खिलाफ सिख धर्म की भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया जाए-

अकाली दल के उपप्रधान व मुख्य प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने हरीश रावत के बयान पर कड़ी निंदा करते हे कहा कि सिख धर्म में पंज प्यारों का बड़ा रुतबा है, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने शीश लेकर पंज प्यारे की उपाधि दी थी। मैं रावत को कहना चाहता हूं कि यह मजाक की बातें नहीं हैं, अपने नेताओं को खुश करने के लिए इस तरह की बातें कहना सिख धर्म की भावनाओं से खिलवाड़ है। उन्हें तुरंत अपने शब्द वापस लेकर सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि रावत के खिलाफ सिख धर्म की भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया जाए।
join our whatsapp group👉 Click Here
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ