पचास हज़ार का मंगल सूत्र बरामद -
हल्द्वानी,2 सितम्बर को रोडवेज बस स्टेशन से केमू की बस में बैठी एक महिला मुन्नी देवी का मंगलसूत्र एक अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारा और छीनकर भाग गया,जिसे आज पकड़ लिया गया हे।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी,न्यूज़ दर्पण पोर्टल बना सर्वश्रेष्ट्र,दिल्ली में लगे जय उत्तराखंड के नारे
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
अब्दुल्ला बिल्डिंग बरेली रोड से बरामद किया गया -
3 सितम्बर को मुन्नी देवी ने तहरीर दी की एक अज्ञात व्यक्ति मेरा मंगलसूत्र छीनकर भाग गया, घटना के संबंध में टीम गठित की गयी जिन्हें सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन पतारसी - सुरागसरी कर घटना के संबंध में जांच का कार्य आवंटित किया गया। लूटा गया मंगल सूत्र को 19 सितम्बर को आरोपी अजय गिरी उर्फ प्रिन्स के कब्जे से अब्दुल्ला बिल्डिंग बरेली रोड से बरामद किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया की उसने मंगल सूत्र को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से 2 सितम्बर को महिला के गले से लूटा था।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
मंगलसूत्र देखते ही वो पहचान गई-
मौके पर मुन्नी देवी को बुलाया गया, मंगलसूत्र देखते ही वो पहचान गई व अभियुक्त अजय गिरी उर्फ प्रिन्स को देखकर बताया कि इसी ने मेरा मंगलसूत्र लूटा था। गिरफ्तार अभियुक्त यूपी का हे और यहाँ किराये में रह रहा था जिसकी उम्र 24 वर्ष हे व आरोपी के पास से मंगलसूत्र के 10 दाने पीली धातू व 1 पैण्डल दबा / कुचला / टूटा प्राप्त हुआ हे। मंगलसूत्र की कीमत पचास हज़ार के करीब बताई जा रही हे।




0 टिप्पणियाँ