हल्द्वानी,अब इस नेता के घर हुआ रहस्मई धमाका,माकन में पड़ी दरारें

ये आकाशीय बिजली से हुआ नुकसान नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए-

हल्द्वानी,अभी कुछ देर पहले बरेली रोड मोटाहल्दू स्थित कांग्रेस नेता बालम सिंह बिष्ट के आवास में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया, घटना में  बिष्ट के मकान में दरारें आने के साथ ही भारी नुकसान का हुआ है, गनीमत ये रही कि परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220

अचानक जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी-

मिली जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू में डॉ बालम सिंह बिष्ट का तीन मंजिला मकान है,आज सोमवार शाम लगभग  बजे कांग्रेसी नेता डॉ बालम सिंह बिष्ट का परिवारजन मकान के ग्राउंड फ्लोर में बैठे हुए थे कि इसी दौरान अचानक जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी, परिवार एवं आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे,साथ ही सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है की घटना से मकान में दरारें आने के साथ ही बिजली के कई उपकरण भी फूंक गए हैं। पुलिस द्वारा घटना का निरीक्षण किए जाने के साथ ही नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।इसपर ग्रामीणों का कहना है कि मौसम साफ होने की वजह से बिजली गिरने की आशंका ना के बराबर है। धमाका किस वजह से हुआ इसका रहस्य अभी भी बरकरार है। मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है एवं घटना से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

कुछ दिन पूर्व ही प्रदीप बिष्ट के हल्द्वानी स्थित घर हुआ था रहस्यमई धमाका-

 घर के मालिक डा. बालम सिंह बिष्ट का कहना है कि वे इसे तब तक आकाशीय घटना नहीं मान सकते जब तक जांच में यह बात साबित न हो जाए, इस बीच तहसीलदार नितेश डागर, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा भी मौके पर पहुंच गए हैं। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के हुकम सिंह कुंवर और पदमपुर देवलिया के प्रधान रमेश जोशी भी डा. बिष्ट के आवास पर पहुंच चुके हैं। जैसा की आपको पता ही हे कुछ दिन पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हल्द्वानी स्थित घर के भीतर भी रहस्यमई धमाके ने क्षेत्रवासियों की नींद उड़ा दी थी, जिसका खुलासा पूर्ण रूप से नहीं हो पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ