कोविड कर्फ्यू 13 जुलाई से 20 जुलाई प्रातः 06 बजे तक बढ़ा-
नैनीताल,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में कोविड कर्फ्यू 13 जुलाई से 20 जुलाई प्रातः 06 बजे तक बढ़ा दिया गया है।श्री गर्ब्याल ने बताया कि समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान सप्ताह में छःदिन प्रातः 08 बजे से सांय 07 बजे तक खुले रहेगे एवं बाजारों की साप्ताहिक बन्दी जो पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार होगी। परन्तु सिनेमा हाॅल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम, समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल गतिविधयां, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक सामारोह आदि अग्रिम आदेशों तक बन्द रहेगे, जिंम तथा शाॅपिंग माॅल कोविड प्रोटोकाॅल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेगे।कोचिंग संस्थान,खेल संस्थान स्टेडियम एंव खेल मैदान जो 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों, खिलाडियों को कोचिंग प्रदान करते है वे कोविड नियमों को अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेगे।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220, Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि कहा कि विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोग की 72 घटें आरटीपीसीआर, ट्रूनेट,आरएटी नेगिटिव टेस्ट के साथ के जिला प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान की जायेगी। साथ ही शव यात्रा में अधिकतम 50 लोग सम्मिलित होगे। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को 72 घटें पूर्व की आरटीपीसीआर, ट्रूनेट,आरएटी नेगिटिव टेस्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी वैब पोर्टल में पंजीयन कराना होगा। होटल, रेस्टरां, भोजनालयों और ढाबें केवल 50 प्रतिशित डाईनिंग क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी। खाद्य पदाथो की टेक-वे, होम डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। नगरीय क्षेत्रों में होटल, रेस्तरां,भोजनालय, ढाबें रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक बन्द रहेंगे। होटलों में स्थित मीटिंग हाॅल का उपयोग कोविड गाइडलाईन का अनुपालन करने के साथ 50 प्रतिशत क्षमता में किये जाने की अनुमति होगी।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405





0 टिप्पणियाँ