सीओ कनौजिया कानपुर के होटल में महिला सिपाही के साथ पाए गए थे,निलंबित-यूपी के उन्नाव जिले में महिला सिपाही के साथ लापता हुए सीओ कृपा शंकर कनौजिया को निलंबित कर दिया गया है।
ये था मामला -
सीओ कृपा शंकर कनौजिया ने 6 जुलाई को एसपी उन्नाव से पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी, लेकिन छुट्टी मंजूर होने के बाद वे अपने घर जाने की बजाय कहीं और चल दिए। उन्होंने कानपुर एक होटल में चेकइन किया, उनके साथ एक महिला सिपाही भी थी, इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए थे।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220, Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
जब पत्नी ने एसपी को करा फोन -
सीओ की पत्नी ने किसी वजह से जब सीओ को फ़ोन करा तो उनका नंबर बंद जा रहा था,परेशान पत्नी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकले हैं, इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी। किसी अनहोनी की आशंका में एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को लगाया तो पता चला कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल में आकर बंद हो गया था।
Advertize with us,call 9897427220,8279849405
जब पुलिस पहुंची होटल -
इसके बाद उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी। पुलिसकर्मियों को कानपुर के होटल में सीओ और महिला सिपाही साथ मिले, बताया जा रहा है कि सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई हे। होटल में एंट्री करते समय सीओ और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।





0 टिप्पणियाँ