योगी सरकार ने बकरीद को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश,क्या रहेंगी पाबंदी

  21 जुलाई को मनाई जाएगी ईद -

यूपी, योगी सरकार ने 21 जुलाई को मनाए जाने वाले बकरीद के त्योहार के लिए आज सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बकरीद पर्व के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital 

किसी भी आयोजन में एक समय में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्र नहीं होंगे -

सीएम योगी ने निर्देश देते हुआ कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए पर्व से जुड़े किसी भी आयोजन में एक समय में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्र नहीं हों,साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी गोवंशीय पशु, ऊंट और अन्य किसी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का कार्य सार्वजनिक स्थान पर नहीं किया जायेगा,इसके लिए चिन्हित स्थलों और निजी परिसरों का ही उपयोग हो और इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। आपको बतातें चलें की इस बार यह त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। ये भी पड़ें -नैनीताल,जानें क्यों भीमताल मोटरमार्ग पूर्ण रुप से किया गया बंद  
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ