बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक पर रास्ते में खड़े युवक ने तमंचे से फायर झोंका-
काठगोदाम, रविवार रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक युवक पर रास्ते में खड़े युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया, गोली युवक की गर्दन से छूकर निकल गई,गनीमत ये रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
गोली प्रदीप के गले को छूते हुए निकली -
पुलिस के मुताबिक, संगम विहार दमुवाढूंगा निवासी चम्पा मौर्य पत्नी स्व. कामता प्रसाद मौर्य ने पुलिस को तहरीर सौंपी है,जिसमे बताया गया है कि बीती रात उनका बेटा प्रदीप मौर्य अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था, जब वह घर लौट रहा थ तो इसी बीच रास्ते में नेम सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम धुन्सी थाना आंवला जिला बरेली खड़ा ने उसने बेवजह उनके बेटे से गाली-गलौज शुरू कर दी, जब उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से नेम सिंह ने फायर झोंक दिया। गोली प्रदीप के गले को छूते हुए निकल लगी, जिसमें वह गभीर रूप से घायल हो गया हे। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है, सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल उसे भेज दिया गया है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405




0 टिप्पणियाँ