हल्द्वानी,व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,नेता प्रतिपक्ष के घर पहुंच दिया ज्ञापन

व्यापारीयों ने हमेशा सरकार का सहयोग करा और सरकार सहयोग करने वाले का ही उत्पीड़न कर रही-

हल्द्वानी,आज 3 जून को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल युवा इकाई के शिष्टमंडल ने नेता प्रतिपक्ष क्षेत्रीय विधायक डॉ इंदिरा हिरदेश से उनके आवास पर समस्त व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
अब आप घर बैठे ही हम से  पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital 

दुकानें बंद कर खर्चे कैसे पूरे होंगे साहब-

 विधायक डॉ इंदिरा हिरदेश को प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी के द्वारा व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया, उन्होंने कहा की कोविड-19 संक्रमण महामारी मैं व्यापारी विगत वर्ष से लॉकडाउन के कारण परेशान चलता चला आ रहा है।व्यापारीयों ने हमेशा सरकार का सहयोग करा है और सरकार सहयोग करने वाले का ही ज्यादा उत्पीड़न कर रही है, सरकार उद्योगपतियों को उनके उद्योग चलाने के लिए हर तरीके से उनका सहयोग कर रही है और गरीब निर्धन को राशन वितरण कर रही है।हम मध्यमवर्गीय व्यापारियों का आज तक सरकार ने कुछ भी नहीं सोचा कि हम जिस प्रकार से सहयोग कर रहे हैं, अब भी दुकानें बंद कर हम अपने खर्चे कैसे पूरे करेंगे।
 अपने बिज़नेस को दें एक नई उड़ान, हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क  करें-  9897427220,8279849405

व्यापारी अब जरूरत से ज्यादा परेशान हो चुका है-

युवा मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि अगर जल्द बाजार को नहीं खोला जाता है तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे क्योंकि व्यापारी अब जरूरत से ज्यादा परेशान हो चुका है और साथ ही कहा कि बाजार क्षेत्र को खोलने से पहले एक बार संपूर्ण रूप से सैनिटाइजेशन करा दिया जाए। जगमोहन चिलवाल ने कहा कि जिस प्रकार से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए संघर्ष कर रहा है और उन्होंने विधायक डॉ इंदिरा हिरदेश से मांग की कि वह हमारे आंदोलन में सरकार पर दबाव बनाकर हमारे व्यापारियों की दुकान खुलवाने में सहयोग करें।जीवन सिंह कार्की ने कहा कि व्यापारी सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने कारोबार को खोलेगा,मास्क सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कारोबार करेगा।

शिष्टमंडल में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगमोहन चीलवाल, कार्यकारी मंडल अध्यक् जीवन सिंह कार्की, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, युवा मंडल संगठन मंत्री उदय गुप्ता, महानगर युवा महामंत्री जतिन अग्रवाल,महानगर युवा सदस्य वैभव गुप्ता,युवा मंडल उपाध्यक्ष भूपेश बिष्ट,युवा मंडल कोषाध्यक्ष सुमित साहू शिष्टमंडल में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ