हल्द्वानी के व्यापारियों ने आज सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंच मांगी भीख -
हल्द्वानी,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के नेतृत्व में आज व्यापारी कोविड नियमों का पालन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंचे और वहां भीख मांगी।हुकुम सिंह कुंवर का कहना था की कोरोना संक्रमण की दर अब कम हो चुकी है और अब हर इंसान कोरोना से बचाव के तरीके भली भांति समझ चुका है।अब सरकार को बाजार खोलने की कोशिश करनी चाहिए थी।हमें नई एस.ओ.पी से उम्मीद थी कि सरकार हर कारोबार से जुड़े व्यापारी का ध्यान रखेग लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सीमित दुकानों को ही खोलने और उनकी समय अवधि बढ़ा दी गई, इससे अन्य व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। वीडियो देखें-
इससे अधिकांश व्यापारी बिजली का बिल, दुकान का किराया और लोन की किस्तें भर पाने की स्थिति में नहीं है, अब तो घर का खर्चा भी निकालना मुश्किल हो चला हे,ऐसे में सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था। एस.ओ.पी जारी होने से पहले ही सरकार को ज्ञापन भेजकर अवगत भी कराया जा चुका था,लेकिन इस्पे कोई ध्यान नहीं दिया गया तथा व्यापारियों को विरोध का फैसला करना पड़ा। सरकार इस पर पुनर्विचार करें और महामारी के बीच ही व्यापारियों को संभालने का प्रयास करें।
कोविड-19 के लॉकडाउन-1 में व्यापारी वर्ग क्षति से अभी उबरा भी नहीं था की लॉकडाउन 2 में व्यापारियों को बड़ी आर्थिक हानी हो चुकी है, इस कारण आपसे अनुरोध है कि कोविड-19 के नियमों को देखते हुए सभी व्यापारी वर्गों को लॉकडाउन में खोलने की अनुमति दी जाए।
व्यापारी वर्ग की कुछ प्रमुख मांगें-
1- पानी, बिजली एवं कमर्शियल टैक्सो, राज्य कर, नगर निगम टैक्स व किराया कोरोना काल को देखते हुए माफ किया जाए।
2- बैंक श्रृण एवं अधिभार से व्यापारियों को राहत दी जाए।
3- कोरोना काल में जो व्यापारी की जनहानि हुई है उसके परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
4- लॉकडॉन के दौरान जो सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग पर मुकदमे दर्ज हुए हैं बिना शर्त वापस लिए जाएं।
5- सरकार द्वारा व्यापारियों को राहत (आर्थिक) पैकेज दिया जाए।
6. मान्यवर सरकारी कर्मचारियों को देतन मिल जा रहा है और हमारी दुकाने बंद हो या खुली हो उनके सभी खर्चे चालू है महोदय जब हमारी दुकानें बंद रहेंगी तो हमारे खर्चे कैसे पूरे होंगे।
7- हमारे सभी खर्च 6 महीने के लिए माफ किए जाएं।
अपने बिज़नेस को दें एक नई उड़ान, हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें- 9897427220,8279849405
जिस प्रकार से हम व्यापारी लोगों ने अभी तक सरकार का सहयोग करते आ रहे हैं और आगे भी अधिक समय तक सहयोग करने में कोई आपत्ती नहीं है, यदि सरकार हमें आर्थिक राहत पैकेज दे तो अतः महोदय से पुनः प्रार्थना है कृपया उपरोक्त दी गई व्यापारी वर्गों की समस्या के निराकरण के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किया जाये। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष् हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश
महामंत्री राजकुमार केसरवानी, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता,
कार्यकारीमंडल अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगमोहन
चिलवाल, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, युवा
सदस्य वैभव गुप्ता आदि लोग शिष्टमंडल में उपस्थित थे।





0 टिप्पणियाँ