कल व्यापार मंडल द्वारा भीख मांग मांगी गई थी और आज फल-सब्जी बेचीं गई-
हल्द्वानी,आज 2 जून को देवभूमि व्यापार मंडल युवा मंडल इकाई के द्वारा फल-सब्जी बेचीं गई।आपको याद दिलातें चलें कि कल व्यापार मंडल द्वारा भीख मांग कर पैसा एकत्रित कर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया गया था,और आज सब्जी और फल बेंच कर विरोध प्रदर्शन किया गया है,एसडीएम कार्यालय के सामने सब्जी-फल का ठेला लगाकर सब्जी- फल बैंचें गए।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
अब सब्र का बांध टूटता दिख रहा-
कुमाऊं मंडल युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता और जिला युवा संरक्षक हेमंत साहू के नेतृत्व में युवा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने इस कोविड-19 के दौरान कारोबार बंद होने के कारण बैंक की किस्त, कर्मचारियों की तनख्वाह, स्कूल फीस,बिजली का बिल, पानी का बिल व अन्य खर्चों का दबाव बढ़ने के कारण उन देनदारियों बढ़ती जा रही है और अब कोई रास्ता ना मिलने के कारण व्यापारियों ने आज एसडीएम कार्यालय पर सब्जी और फल बैंचें और सरकार को चेताया कि जल्द व्यापारियों का कारोबार नहीं खोला और उन्हें किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी गई तो यह हालत हर व्यापारी की हो जाएगी।
सब्जी बेचने वालों में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, युवा जिला संरक्षक हेमंत साहू, युवा युवा मंडल उपाध्यक्ष भूपेश बिष्ट, संगठन मंत्री विजय नारायण त्रिपाठी,उदय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित साहू, युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महानगर युवा महामंत्री जतिन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता,अनमोल वैभव गुप्ता आदि युवा व्यापारियों ने सब्जी फल बेची युवाओं को समर्थन प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिल्वल, महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल ने सहयोग करा।अपने बिज़नेस को दें एक नई उड़ान, हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें- 9897427220,8279849405






0 टिप्पणियाँ