शिरडी में दर्शन करने के लिए पहले से ही श्रद्धालुओं की संख्या 12 हजार कर दी गई थी -
नासिक के शिरडी में स्थित साईं बाबा मंदिर में रोज़ हज़ारों श्रद्धालुं दर्शन के लिए पहुंचते हैं, यहां श्रद्धालुओं की संख्या इतनी हो जाती है कि मंदिर प्रशासन को इसे संभालने में कठिनाई होने लगती है, इस कारण अब श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट ने शिरडी में दर्शन करने का समय घटा दिया है, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ऐसा किया गया हे,आपको बतातें चलें की शिरडी में दर्शन करने के लिए पहले से ही श्रद्धालुओं की संख्या 12 हजार कर दी गई थी,नई गाइडलाइंस के जारी होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और कमी आने की आशंका है।
अब ये रहेगा दर्शन का समय -
राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के बाद कुछ नई तरह की पाबंदियां लगाई है, इसके बाद ट्रस्ट ने दर्शन के समय को घटाने का फैसला किया है। अब श्रद्धालु सुबह 7.30 बजे से लेकर शाम 7.45 के बीच ही साई बाबा का दर्शन कर सकेंगे।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें- 9897427220,8279849405
कोरोना के सभी नियम पालन किये जा रहे -
मंदिर ट्रस्ट ने कहा-दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच एक दूसरे से दूरी बनाए रखने पर अधिक जोर दिया जाएगा, कोरोना के सभी प्रोटोकॉल को यहां लागू किया जा रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं को अब पूर्व बुकिंग करने के बाद ही दर्शन के लिए यहां आना चाहिए। भक्तों के लिए दर्शन पास ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं, कोरोना की वजह से 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को दर्शन के लिए नहीं आना चाहिए।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital call- 9897427220






0 टिप्पणियाँ