देहरादून,बाल कटवाने गए पंडित की नाई ने चोटी ही काट डाली,अब हुई ये कारवाई

 सैलून में बाल कटवाने गए पंडित की नाई ने चोटी ही काट डाली-

देहरादून, एक सैलून में बाल कटवाने गए पंडित की नाई ने चोटी ही काट डाली,और पंडित जी को इस बात से अवगत कराना भी मुनासिब नहीं समझा। पंडित को घर जाने के बाद पता चला कि नाई ने उनकी चोटी ही काट दी है, इसके बाद पंडित जी नाई के पास पहुंचे और इसका विरोध शुरू किया। नाई ने माफी भी मांगी लेकिन वे नहीं माने। पंडित ने नेहरू कॉलोनी थाने में नाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital

नहाने गए तो पता चला नाई ने चोटी काट दी -

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाई ने बताया कि नवादा में भावेश जेंट्स पार्लर के नाम से सैलून है, पंडित शिवानंद कोटनाला निवासी नवादा चौक रविवार को उसके यहां बाल कटवाने गए, बाल काटने के बाद नाई भावेश ने उनके बालों में मेहंदी भी लगाई। इसके बाद पंडित शिवानंद अपने घर चले गए। कुछ घंटों बाद जब वे नहाने गए तो पता चला कि नाई ने चोटी काट दी है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
इसके बाद उन्होंने नाई भावेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है, थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ