काला जादू से इलाज कराने पहुंची युवती से किया दुष्कर्म फिर ब्लैकमेल कर हड़पे 15 लाख

 फर्जी बाबाओं ने युवती को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये हड़पे -

देहरादून,कालू जादू कर इलाज करने तथा अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए एक युवती को ब्लैकमेल करते हुए 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है, पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि बसंत विहार निवासी एक युवती ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital

शोषण करते हुए आपत्ति जनक फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल-

युवती ने आमिर सिद्दकी पुत्र सदाकत हुसैन, खुर्शिदा, सुहाना, सदाकत हुसैन, मौलवी मुकर्रम निवासी उपरोक्त सभी इंदरपुरम जीएमएस रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।इनपर आरोप है कि इन सभी ने युवती को अपने झांसे में लेकर काला जादू का इलाज कराने के नाम पर पैसे हड़प लिए। इसके अलावा आमिर सिद्दकी ने यौन शोषण करते हुए आपत्ति जनक फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अब तक 15 लाख रुपये हड़प लिया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और बहुत जल्द इन्हे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ