खटीमा में दलित बस्ती पहुंचे सीएम धामी,ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

अचानक एक दलित बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री धामी 

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। अपने दौरे के दौरान सीएम धामी अचानक एक दलित बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

।

मुख्यमंत्री ने बस्ती की महिलाओं और बच्चों से बातचीत की और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और स्कूलिंग को लेकर भी सवाल किए और शिक्षा से जुड़ी स्थिति को समझने की कोशिश की।।

सीएम धामी ने ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर बस्ती के लोगों के साथ दोपहर का खाना भी खाया। इस दौरान माहौल पूरी तरह सहज नजर आया और मुख्यमंत्री लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनते दिखाई दिए।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं का फीडबैक लिया। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी खास रहा क्योंकि वे अधिकारियों और निर्धारित कार्यक्रमों से अलग सीधे बस्ती में पहुंचकर लोगों से संवाद करते नजर आए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले भी जनसमस्याओं को सीधे लोगों के बीच जाकर सुनने और योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेने पर जोर देते रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में भी लोगों तक सीधे पहुंचने और योजनाओं का लाभ पहुंचने की जानकारी लेने पर जोर दिया गया है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ