सीएम धामी का कल हल्द्वानी दौरा
हल्द्वानी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 9 सितंबर को हल्द्वानी के दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने उनका कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरान सीएम धामी भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के साथ ही प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे।।

मुख्यमंत्री धामी बुधवार सुबह खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए हल्द्वानी के एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन पहुंचकर भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।।
दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री होटल विंटेज ग्रीन से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे।पंतनगर से दोबारा हल्द्वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री होटल विंटेज ग्रीन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री होटल विंटेज ग्रीन से देवलचौड़ चौराहा स्थित होटल अमरदीप पहुंचेंगे। यहां प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के अलावा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और भाजपा की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ