हल्द्वानी,सऊदी की धरती पर तिरंगे का मान,वरिष्ठ पत्रकार शेर अफगान ने पेश की देशभक्ति की मिसाल

सऊदी अरब में तिरंगे के साथ शेर अफगान की देशभक्ति

हल्द्वानी, वरिष्ठ पत्रकार शेर अफगान इन दिनों सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने देशभक्ति की एक अनोखी मिसाल पेश की। शेर अफगान भारत से अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर गए और सऊदी अरब में अपने धार्मिक दर्शन के दौरान भी तिरंगे को अपने साथ रखा।

विदेश की धरती पर तिरंगे के प्रति उनका सम्मान और भारत के प्रति प्रेम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शेर अफगान ने एक सच्चे भारतीय होने का संदेश देते हुए यह दिखाया कि देश से दूर रहकर भी मातृभूमि के प्रति प्रेम और सम्मान हमेशा दिल में रहता है।।

बताया जा रहा है कि अपनी यात्रा पूरी करने के बाद शेर अफगान जल्द ही हल्द्वानी लौटेंगे। उनके स्वदेश वापसी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और उनके स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ