नगर निगम के सामने गंदगी पर कारवाही
हल्द्वानी,नगर निगम के ठीक सामने स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान के बाहर फैली गंदगी को देखकर नगर आयुक्त और नगर निगम की टीम नाराज हो गई। दुकान के बाहर गंदे पानी का ढेर लगा हुआ था, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही थी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार को समझाने का प्रयास किया और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। लेकिन जब दुकानदार तत्काल व्यवस्था सुधारने को लेकर गंभीर नजर नहीं आए, तो टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान का एक हजार रुपये का चालान कर दिया।।
नगर निगम की टीम ने स्पष्ट कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना केवल निगम की नहीं, बल्कि हर दुकानदार और नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रतिष्ठानों के बाहर गंदा पानी और कूड़ा फैलाकर आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।।

टीम ने दुकानदार को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गंदगी दोबारा मिली तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने सभी व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ हल्द्वानी बनाने में अपना सहयोग दें।


0 टिप्पणियाँ