हल्द्वानी में मोटर चोरी का खुलासा:2 चोरी की मोटरों के साथ बनभूलपुरा का सारिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

हल्द्वानी में मोटर चोरी का खुलासा, दो चोरी की मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। मण्डी चौकी क्षेत्र के तीनपानी स्थित धान मिल फार्म से चोरी हुई मोटरों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई दो मोटरों के साथ 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की रात स्वास्तिक उद्योग से अज्ञात चोर तीन मोटर चोरी कर ले गए थे। मामले में 12 अगस्त को मनोज कुमार बेलवाल की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान मौ0 सारिक, निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा के रूप में की।।

पुलिस ने आरोपी को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटर बरामद कीं। बरामद मोटरों में एक SINGLA 2HP और दूसरी Bharat Bijlee कंपनी की बताई गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ