लोकतंत्र, कूटनीति और वैश्विक नेतृत्व पर मंथन, छह समितियों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई बहस
हल्द्वानी: पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (PCTM) में Visionary India के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित VIMUN 2026 (Visionary India Model United Nations) का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से हुई, जबकि कॉलेज के Prism Band की संगीतमय प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। अपने संबोधन में अजय भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों, संवाद, असहमति और समाधान की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि VIMUN जैसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नीति निर्माण की समझ और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।। 

सम्मेलन के पहले दिन छह अलग-अलग समितियों में तीन अकादमिक सत्र आयोजित किए गए। इनमें लोकसभा, UNCSW, UNHRC, UNSC और IPL समिति सहित विभिन्न मंचों पर चुनाव सुधार, महिला सुरक्षा, मानवाधिकार, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और खेल प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने तथ्यपरक और तार्किक बहस की।।
कार्यक्रम में पाल कॉलेज परिवार के अध्यक्ष नारायण पाल, प्रबंध निदेशक निर्भय पाल, सचिव कामिनी पाल, शिवांगी पाल और जनसंपर्क अधिकारी शुभांगी शांडिल्य सहित Visionary India की आयोजन टीम भी मौजूद रही। आयोजकों के अनुसार VIMUN 2026 के आगामी सत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक मुद्दों पर और भी गहन चर्चा एवं नीति-निर्माण आधारित वाद-विवाद आयोजित किए जाएंगे।।



0 टिप्पणियाँ