मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हल्द्वानी मंडी समिति के अध्यक्ष अनिल कपूर 'डब्बू' ने आज मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई खामियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडी अध्यक्ष ने कहा कि जहां-जहां अतिक्रमण है, उसे तत्काल हटाया जाए और खाली हुई जगह पर नई दुकानों का निर्माण किया जाए, ताकि व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और मंडी की आय में भी बढ़ोतरी हो।अनिल कपूर 'डब्बू' ने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में कुल 22 मंडियां आती हैं और उनका मुख्य लक्ष्य सभी मंडियों की आय बढ़ाना तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

उन्होंने मंडी परिसर की खराब सड़कों का भी संज्ञान लिया। उनका कहना है कि बारिश का दौर खत्म होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं।




0 टिप्पणियाँ