हल्द्वानी,हरेला महोत्सव पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का बड़ा अभियान,हरेला सप्ताह में 500 पौधे रोपे जाएंगे

विश्वविद्यालय परिसर में 14 से 18 जुलाई तक हरेला महोत्सव

हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में इस बार हरेला पर्व को पर्यावरण संरक्षण के बड़े अभियान के रूप में मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में 14 से 18 जुलाई तक हरेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की है।। 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एच.सी. जोशी के अनुसार, हरेला सप्ताह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 500 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें पुष्पीय, छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल होंगे। पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत इस अभियान के लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएंगे और सक्रिय सहयोग भी करेंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में फल उद्यान और मियावाकी पद्धति पर आधारित मिश्रित वन विकसित करने की भी योजना है, जिससे जैव विविधता बढ़ेगी, हरित आवरण मजबूत होगा और कार्बन अवशोषण को बढ़ावा मिलेगा। इस अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी और विद्यार्थी सामूहिक रूप से भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ