धामी सरकार के 5 साल बेमिसाल, प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं- मंडी समिति अध्यक्ष अनिल 'डब्बू'
हल्द्वानी:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के 5 वर्ष पूरे होने पर मंडी समिति अध्यक्ष अनिल 'डब्बू' ने उन्हें बधाई देते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। अनिल डब्बू ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून और यूसीसी जैसे बड़े फैसले धामी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाते हैं। उनके अनुसार सरकार ने जनहित की कई महत्वपूर्ण योजनाएं भी लागू की हैं।।
उन्होंने यह भी कहा कि शारदा नदी में किए गए कार्यों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।मंडी समिति की गतिविधियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि समिति फल वितरण, वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्य कर रही है और जल्द ही स्वास्थ्य शिविर लगाने की भी योजना है।।

अंत में अनिल डब्बू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यकाल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।।




0 टिप्पणियाँ