हल्द्वानी:गोला पुल से कूदने वाले 17 वर्षीय छात्र प्रियांशु का शव बरामद,परिवार में शोक

रविवार शाम पुल से नदी में कूदा था प्रियांशु 

हल्द्वानी के गौलापुल से एक बार फिर ऐसी दुखद खबर सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। रविवार शाम पुल से नदी में कूदे 17 वर्षीय छात्र प्रियांशु बिष्ट का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया।।

बताया जा रहा है कि प्रियांशु रविवार शाम घर से ड्राइविंग से जुड़े कागजात लेने की बात कहकर निकला था। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि एक किशोर ने गौलापुल से नदी में छलांग लगा दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह करीब सात बजे टीम ने प्रियांशु का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रियांशु लालकुआं के मोतीनगर क्षेत्र का रहने वाला था और कक्षा 12 का छात्र था। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।गौरतलब है कि गौलापुल पर पहले भी कई दर्दनाक घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में स्थानीय लोग पुल पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन हेल्पलाइन बोर्ड और नियमित पुलिस निगरानी की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।।

यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या भावनात्मक परेशानी से गुजर रहा हो, तो उसकी बात जरूर सुनें, उसे अकेला न छोड़ें और समय रहते परिवार या विशेषज्ञ की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करें। आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ