ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र कल स्कूल बंद
हल्द्वानी, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई 2026 के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।।

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


0 टिप्पणियाँ