आज से घर-घर SIR अभियान शुरू-
नैनीताल जनपद में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाता सूची के अद्यतन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूर्ण रूप से अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। 

अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर लोगों को इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र को सही ढंग से भरकर समय पर जमा करें।




0 टिप्पणियाँ