घर का कचरा बना कमाई का साधन,मेयर गजराज बिष्ट की पहल पर उमड़ी भीड़,कचरे से कमाई का मौका

वेस्ट मटेरियल लाओ, पैसे पाओ अभियान

हल्द्वानी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल शुरू की गई है। नगर निगम हल्द्वानी और एक रीसायकल कंपनी के संयुक्त प्रयास से विशेष वेस्ट कलेक्शन कैंप लगाया गया है। इस कैंप में लोग अपने घरों से प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और अन्य प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि जमा किए गए प्रत्येक प्लास्टिक रैपर और बोतल के बदले लोगों को ₹2 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय उसे रीसायकल के लिए एकत्र करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है।

कैंप में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग अपने घरों में जमा प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंचे और बदले में प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। लोगों का कहना है कि इससे जहां स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा क्षेत्रों, विशेषकर बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हल्द्वानी में यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि प्लास्टिक कचरे का सही निस्तारण हो सके और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।।

नगर निगम का कहना है कि यदि लोगों का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, जिससे शहर को स्वच्छ और पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सके।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ