हल्द्वानी से काठगोदाम तक गेस्ट हाउस और होटलों पर प्रशासन का शिकंजा,मिली अनियमिताएं,दी चेतावनी

हल्द्वानी से काठगोदाम तक गेस्ट हाउस और होटलों पर प्रशासन का शिकंजा 

हल्द्वानी: कैंची धाम मेले और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रशासन ने नैनीताल रोड पर काठगोदाम से हल्द्वानी तक संचालित होमस्टे, गेस्ट हाउस और होटलों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया। एसडीएम, तहसीलदार, पर्यटन विभाग और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने कई प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान कई जगहों पर जरूरी दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में खामियां पाई गईं, जिसके बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।।

संयुक्त टीम ने विभिन्न होमस्टे, गेस्ट हाउस और होटलों में पहुंचकर उनके पंजीकरण, फायर सेफ्टी व्यवस्था, पर्यटक रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठान निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं मिले, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेजों और आवश्यक अनुमतियों के किसी भी प्रतिष्ठान का संचालन नहीं किया जा सकता। जिन प्रतिष्ठानों में गंभीर खामियां मिलीं, उन्हें दस्तावेज पूर्ण होने तक संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने की हिदायत भी दी गई है।: प्रशासन का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ