हल्द्वानी में देर रात बड़ा हादसा,अमेज़ॉन गोदाम में आग से दो की मौत

अमेज़ॉन के गोदाम में लगी भीषण आग 

हल्द्वानी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शहर में स्थित अमेज़ॉन के गोदाम में लगी भीषण आग ने दो कर्मचारियों की जान ले ली है।शुक्रवार देर रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़ॉन गोदाम में आग लगने की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घंटों की मशक्कत के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग बुझने के बाद गोदाम के अंदर कार्यरत दो कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई।।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद और 25 वर्षीय अमित आर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे और धुएं के कारण उनका दम घुट गया।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।।।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे हल्द्वानी को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ