नहर में कचरा फेंकने के वायरल वीडियो के बाद प्रशासन सख्त ,रानीबाग के रेस्टोरेंट जांच के दायरे में

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक रेस्टोरेंट से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं कई रसोईघरों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर विभाग ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जांच के दौरान एक रेस्टोरेंट में नगर निगम की कूड़ा निस्तारण पर्ची भी नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों को संदेह हुआ कि रेस्टोरेंट का कचरा निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित किया जा रहा है या फिर कहीं खुले में अथवा नहर में फेंका जा रहा है। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक होटल संचालक को नहर में रसोई का कचरा और वेस्ट फेंकते हुए देखा गया था। वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण अभियान शुरू किया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और कचरा निस्तारण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ