बड़ी खबर:114 निजी स्कूलों को मिली राहत,बोले जिलाधिकारी कार्रवाई से पहले सुनवाई का मिलेगा मौका...

मनमानी के आरोपों में घिरे जिले के 114 निजी स्कूलों को अपनी बात रखने का मिलेगा मौका 

हल्द्वानी, नियमों के उल्लंघन और मनमानी के आरोपों में घिरे जिले के 114 निजी स्कूलों को अब अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के बाद प्रशासन ने स्कूल संचालकों को सुनवाई का अंतिम मौका देने का फैसला किया है।।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शिक्षा विभाग इसी सप्ताह सुनवाई की तिथि और स्थान तय करेगा। इसके बाद सभी संबंधित स्कूलों को सूचना भेजी जाएगी ताकि वे अपना पक्ष रख सकें। गौरतलब है कि मई माह में अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर शिक्षा विभाग ने 114 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इन स्कूलों पर महंगी किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने, मनमाना शुल्क वसूलने और विभागीय नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत सभी स्कूलों को सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। सुनवाई के बाद ही विभाग आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है कि किसी भी संस्थान पर अंतिम कार्रवाई करने से पहले उसका पक्ष सुनना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शिक्षा विभाग को सभी 114 स्कूलों की सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन दोनों की निगाहें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ