लखनऊ में कोचिंग सेंटर बना मौत का जाल,भीषण आग में 15 की मौत; बचने को छात्रों ने लगाई छलांग

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 की मौत, कई छात्र झुलसे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई छात्रों और कर्मचारियों ने ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जबकि कुछ लोग पाइप के सहारे नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि कई छात्र बचने के लिए बाथरूम में छिप गए, लेकिन धुएं के कारण उनका दम घुट गया। जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप संचालित हो रही थी, जबकि ऊपर की मंजिलों पर 3D आर्ट स्टूडियो, कंप्यूटर कोडिंग सेंटर, बच्चों की लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर चल रहे थे। आग लगने के बाद सबसे पहले पेट शॉप में मौजूद जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।। 

फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई लोगों को स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।यह हादसा एक बार फिर व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ