गौलापार के होनहार छात्र एवं युवा क्रिकेटर विहान बवाड़ी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की 

हल्द्वानी, वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौलापार के होनहार छात्र एवं युवा क्रिकेटर विहान बवाड़ी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनका चयन प्रतिष्ठित प्रो के वी एच किड्स क्रिकेट लीग (Under-14) के लिए हुआ है। दिनांक 18 जून 2025 को बरेली में आयोजित खिलाड़ी नीलामी (Auction) में लगभग 500 युवा क्रिकेटरों ने भाग लिया। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस भव्य आयोजन में विभिन्न टीमों ने खिलाड़ियों पर बोली लगाई। विहान बवाड़ी को लेकर बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स एवं कानपुर पावर किंग्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंततः बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स ने विहान बवाड़ी को 21,000 पॉइंट्स में अपनी टीम में शामिल किया।।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस स्तर की क्रिकेट लीग के लिए चयनित होना विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विहान की कड़ी मेहनत, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।डॉ. विकल बवाड़ी ने कहा कि विहान आने वाले समय में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, क्षेत्र एवं उत्तराखंड का नाम और अधिक रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भी खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।।

उल्लेखनीय है कि प्रो के वी एच किड्स क्रिकेट लीग के मुकाबले बरेली के विभिन्न क्रिकेट मैदानों में आईपीएल प्रारूप की तर्ज पर खेले जाएंगे, जहां देशभर के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर भावना बवाड़ी,वाइस प्रिंसिपल विजय जोशी, विद्यालय कोऑर्डिनेटर मंजू थापा व समस्त शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने विहान बवाड़ी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈