चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन में परिवहन विभाग अलर्ट, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई-आरटीओ हल्द्वानी

चारधाम यात्रा वा पर्यटन सीजन में परिवहन विभाग अलर्ट


हल्द्वानी,चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की शुरु आत के साथ ही परिवहन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने वाहनों के जरूरी कागजात पूरे रखें, क्योंकि विभाग द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

आरटीओ ने स्पष्ट कहा कि चाहे वाहन प्राइवेट हो या कमर्शियल, यदि कोई भी वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील भी की।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ