हल्द्वानी से नैनीताल तक पैरामिलिट्री करेगी निगरानी
हल्द्वानी, पिछले साल कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद पर्यटको और श्रद्धांलुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पैरामिलेट्री को ग्राऊंड पर उतारा गया हैं, पर्यटन सीजन और धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलेट्री फ़ोर्स उठायेंगी।
गृह मंत्रालय के निर्देश पर PHQ उत्तराखंड ने नैनीताल जिले को 2 कंपनी SSB और CAPF फ़ोर्स उपलब्ध कराई हैं, ये पैरामिलेट्री फ़ोर्स जिले में पर्यटन सीजन का जिम्मा और धार्मिक यात्राओं की निगरानी करेंगी, पैरामिलेट्री फोर्स आतंकी गतिविधियों पर नज़र, चेकिंग, संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेंगी साथ ही QRT यानी क्विक रिस्पांस टीम का जिम्मा भी संभालेंगी।।
इस समय हल्द्वानी से लेकर नैनीताल, भीमताल तक पर्यटको की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलेट्री पर हैं, फोर्स को तैनात किया जा चुका हैं, सबसे महत्वपूर्ण यह हैं की अब पर्यटन सीजन की शुरुआत हो रही हैं और कुमाऊं से आदि कैलाश यात्रा की शुरुआत हो चुकी हैं, जबकि जून माह से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होनी हैं जिसके दृष्टिगत सुरक्षा ब्यबस्था कड़ी की जा रही है।।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈







0 टिप्पणियाँ