हल्द्वानी,डीएम के निर्देश पर शराब की दुकानों पर छापा,नियमों की उड़ाई जा रही थी धज्जियां,अब कारवाही तय

डीएम के निर्देश पर एक्शन, ब्लेंडर्स प्राइड और मैजिक मोमेंट्स पर ज्यादा वसूली

हल्द्वानी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी के द्वारा विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण में कुल 04 दुकानों का ओचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 03 दुकानों में दुकानदारों के द्वारा ओवररेटिंग की जानी पाई गई। ब्लेंडर्स प्राइड का क्वार्टर में 05 रुपया और मैजिक मोमेंट्स की कीमत में 10 रुपया अधिक वसूला जा रहा है।

इन दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त बोतल में अंकित QR कोड भी कार्य नहीं कर रहा है। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे है। बिलिंग मशीन सभी दुकानों में है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ