हल्द्वानी,ज्वेलर्स से लाखों की ठगी,कुमाऊं कमिश्नर की जनसुनवाई में बड़ा खुलासा,साइबर ठगी का नया तरीका आया सामने

अब ठग हथियार नहीं, एडिटिंग ऐप और फर्जी स्क्रीनशॉट के सहारे कर रहे हैं वार

हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने डिजिटल पेमेंट पर भरोसा करने वाले हर व्यापारी की चिंता बढ़ा दी है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनसुनवाई में आज एक ऐसी साइबर ठगी की शिकायत पहुंची, जिसमें न ताला टूटा, न दुकान में सेंध लगी फिर भी लाखों का माल पार हो गया।

देवलचौड़ स्थित जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक अतुल वर्मा ने बताया कि उनके ही कर्मचारी हिमांशु चंद्र ने करीब 13 लाख रुपये के गहनों की ठगी को अंजाम दिया। तरीका बेहद शातिर था, आरोपी ने मोबाइल पर पेमेंट का फर्जी “सक्सेसफुल स्क्रीनशॉट” दिखाया लेकिन असल में खाते में एक भी रुपया ट्रांसफर नहीं हुआ।।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और टीपी नगर चौकी को इस साइबर फ्रॉड की तकनीकी जांच करने को कहा है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अगली जनसुनवाई में आरोपी की पेशी और केस की पूरी प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की जाए। कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि व्यापारी सावधान रहें, केवल स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें, बैंक कन्फर्मेशन और बैलेंस चेक करने के बाद ही सामान सौंपें।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ