घर का सामान समेट ले गए चोर
हल्द्वानी,नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 7 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
दरअसल 13 अप्रैल 2026 को देवपुर सनवाल निवासी बलजीत सिंह ने अपने भाई के घर में हुई चोरी की घटना को लेकर चोरगलिया थाने में मामला दर्ज कराया था। घटना 12 अप्रैल की रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई।।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन और संजय बिष्ट के रूप में हुई है, जो काठगोदाम क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 गीजर, एक पानी की मोटर, एक छत का पंखा, कपड़ों से भरा बैग और एक स्कूटी बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।वहीं स्कूटी के वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है, जबकि इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ