भीमताल झील का बदलेगा स्वरूप, 3000 बोगनवेलिया पौधों से होगा सौंदर्यीकरण

 झील के चारों ओर एक ही रंग के बोगनवेलिया फूलों के पौधे लगाने का निर्णय 

भीमताल और सातताल झील के सौंदर्यीकरण को लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भीमताल झील को और आकर्षक बनाने के लिए झील के चारों ओर एक ही रंग के बोगनवेलिया फूलों के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया।।

योजना के तहत करीब 3000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष दिवस निर्धारित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भीमताल झील को पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बनाना है।

पौधों की खरीद जल्द ही टेंडर या GEM पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। वहीं, नगर पालिका भीमताल के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में आवश्यक पत्रावली शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें।इसके साथ ही सौंदर्यीकरण कार्य के लिए गठित समिति को तत्काल झील क्षेत्र की रेकी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ