हल्द्वानी,धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वी जयंती, विधायक सुमित हृदयेश ने फूलों से किया शोभायात्रा का स्वागत

विधायक सुमित हृदयेश ने फूलों से किया शोभायात्रा का स्वागत

एंकर:हल्द्वानी में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्म दिवस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।।

शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया। लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तिकोनिया चौराहे पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, विनोद कुमार पन्नू और राधा आर्य द्वारा शोभा यात्रा का फूलों से भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।।

 हल्द्वानी विधायक ने कहा कि,“बाबा साहब ने हमें समानता और अधिकारों का मार्ग दिखाया है, हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। अंबेडकर जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश देता नजर आया।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ