हल्द्वानी, बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संपन्न,न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने 11 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

हल्द्वानी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संपन्न,11 पदाधिकारियों ने ली शपथ

हल्द्वानी में बार एसोसिएशन चुनाव 28 मार्च को संपन्न होने के बाद आज शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।हल्द्वानी कोर्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित 11 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।।

शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अपनी उम्मीदें भी जताईं। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं के बीच आपसी संवाद और सहयोग का माहौल भी देखने को मिला।।

अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए गोविंद बिष्ट ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी, जिससे न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई और नई कार्यकारिणी से बेहतर कार्य की उम्मीद जताई गई।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ