हल्द्वानी,अवैध नशे के खिलाफ विपिन पाण्डे का आंदोलन रंग लाया,इन मांगों को लेकर पांचवें दिन धरना समाप्त,अधिकारियों ने दिया ये आश्वासन...

हल्द्वानी में अवैध नशे के खिलाफ आंदोलन, 5 दिन बाद प्रशासन झुका 

हल्द्वानी, अवैध जहरीली शराब, स्मैक और चरस की खुलेआम बिक्री के खिलाफ लामाचौड़ चौराहे पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार आज पांचवें दिन समाप्त हो गया।।

सनातन जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन पांडे और क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना पांडे के नेतृत्व में चल रहे इस धरने को भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी। प्रदर्शनकारियों ने लगातार पांच दिन तक डटे रहकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।हालांकि, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के शुरुआती आश्वासन पर प्रदर्शनकारी नहीं माने, लेकिन बाद में एसडीएम हल्द्वानी के मौके पर पहुंचने और ठोस कार्रवाई का भरोसा देने के बाद धरना समाप्त किया गया।प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अतिक्रमण हटाने के लिए 26 मार्च तक का नोटिस पीरियड दिया गया है। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटता, तो 26 मार्च के बाद एक सप्ताह के भीतर प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।।

एक तरफ चल रहा था धरना दूसरी तरफ बिक रही थी खुलेआम शराब

विपिन पांडे ने साफ कहा कि बारिश और तूफान उनके हौसले को नहीं डिगा सकते। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अवैध शराब और नशे की तस्करी बंद नहीं हुई, तो इसके बाद होने वाली किसी भी घटना की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।उन्होंने यह भी बताया कि धरना स्थल के पास से एक महिला का खुलेआम शराब बेचते हुए वीडियो सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं, मीना पांडे ने दो टूक कहा कि अगर 3 अप्रैल तक राजस्व और पीडब्ल्यूडी विभाग कार्रवाई नहीं करते, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और विभाग के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ी जाएगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ