दिग्गजों के बीच नया नाम,रामनगर में राहुल दर्मवाल को मिल रहा युवाओं का समर्थन,चुनावी सक्रियता से सियासत में हलचल

रामनगर की वीआईपी सीट पर बढ़ी सरगर्मी,पत्रकार राहुल दर्मवाल के फ्लैक्स से चर्चाएं तेज

रामनगर,नैनीताल जिले की सबसे वीआईपी और हॉट सीट मानी जाने वाली रामनगर विधानसभा सीट इस बार बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है।जहां एक ओर बड़े-बड़े राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी दावेदारी जता रहे हैं, वहीं अब एक नया चेहरा भी चर्चा में आ गया है।

पत्रकारिता जगत में सक्रिय, सुशिक्षित और जुझारू युवा राहुल दर्मवाल की चुनावी सक्रियता ने क्षेत्र में हलचल तेज कर दी है।रामनगर में जगह-जगह लगे उनके चुनावी फ्लैक्स और लगातार बढ़ती सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।।

जनसमस्याओं को पत्रकारिता के माध्यम से उठाने वाले राहुल दर्मवाल को युवाओं और बुद्धिजीवियों का अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है।हाल ही में हुई एक बैठक में राहुल दर्मवाल ने कहा कि रामनगर विधानसभा की कई समस्याओं के समाधान और विकास के हाई-क्लास मॉडल को लेकर वह चुनावी मैदान में उतरने पर विचार कर रहे हैं।हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है, लेकिन क्षेत्र में उनके फ्लैक्स और बढ़ती सक्रियता ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।अब देखना यह होगा कि क्या पत्रकारिता जगत का यह चेहरा रामनगर की हॉट सीट से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में सामने आता है या नहीं।।


 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ