काठगोदाम में चाकू से हमला,स्कूटी सवार दो नाबालिगों ने युवक को किया घायल,लड़की को लेकर विवाद बना हमले की वजह?

आपस में घमासान, घोप दिया चाकू

काठगोदाम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार शाम करीब 6.00 बजे रेलवे तिराहे के पास एक युवक पर स्कूटी सवार दो नाबालिग लड़कों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने विवाद के चलते किया गया, जिसमें एक लड़की को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों नाबालिग हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।।

फिलहाल काठगोदाम थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ