हल्द्वानी,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

 रंगों में घुले सौहार्द और विकास का संकल्प

हल्द्वानी,उत्तराखंड में होली के पावन पर्व पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने समस्त प्रदेशवासियों को रंगों के इस त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बल्यूटिया ने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

दीपक बल्यूटिया ने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं।उन्होंने कहा कि रंगों का यह उत्सव प्रदेश में नई ऊर्जा, नई उमंग और सकारात्मकता का संचार करे, यही उनकी शुभकामना है।

 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ