पत्रकारिता से राजनीति तक:नेशनल मीडिया को बाय-बाय, अब जनता के बीच उतरेंगे राहुल दर्मवाल,सीएम धामी से मुलाकात का हे राज़?

जन- समस्याओं को करीब से समझा अब बारी हे उन समस्याओं की जड़ तक पहुंचने की

हल्द्वानी,पत्रकारिता के माध्यम से लंबे समय तक जन- समस्याओं को करीब से समझने वाले राहुल राहुल दर्मवाल अब सीधे मैदान में उतरने जा रहे हैं। नेशनल मीडिया (आज तक)में अपनी पहचान बनाने के बाद राहुल दर्मवाल ने मीडिया को अलविदा कह दिया है।।

राहुल दर्मवाल ने बातचीत के दौरान हमें बताया कि पत्रकारिता के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को बहुत करीब से देखा और महसूस किया। अब वे सिर्फ खबर दिखाने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि उन समस्याओं के समाधान के लिए सीधे जनता के बीच रहकर काम करना चाहते हैं।।

राहुल की देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से भेंट 

बीते दिनों राहुल की देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट हुई, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राहुल चुनाव की हुंकार भर चुके हैं।उनके इस फैसले से क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। अब देखना होगा कि पत्रकारिता से राजनीति की इस नई पारी में राहुल को जनता का कितना समर्थन मिलता है।


 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ